72 घंटे में 5 अरब लोग हो जाएंगे खत्म, सिर्फ यहीं 2 देश बच पाएंगे, जानें क्या कहते हैं EXPERT?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 07:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अगर दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध हुआ और उसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हुआ, तो सिर्फ 72 मिनट में करीब 5 अरब लोगों की जान जा सकती है। यह चेतावनी दी है मशहूर न्यूक्लियर वॉर एक्सपर्ट और खोजी पत्रकार एनी जैकबसन ने। उन्होंने कहा कि परमाणु युद्ध का खतरा केवल बम गिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके बाद पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी।

क्या होगा न्यूक्लियर वॉर के बाद?

  • पूरी धरती बर्फ की चादर से ढक जाएगी।
  • तापमान इतना गिर जाएगा कि इंसानों के लिए बाहर रहना नामुमकिन हो जाएगा।
  • फसलें बर्बाद हो जाएंगी, और खाने के लिए भी कुछ नहीं बचेगा।
  • ओजोन परत खत्म हो जाएगी, जिससे सूरज की रोशनी भी जानलेवा बन जाएगी।
  • रेडिएशन जहरीली होगी, और लोग जमीन के नीचे रहने पर मजबूर होंगे।
  • लोग एक-एक दाने के लिए लड़ने लगेंगे।

सिर्फ दो देश बचेंगे

एनी जैकबसन और एटमॉस्फेरिक साइंस एक्सपर्ट प्रोफेसर ब्रायन टून का कहना है कि दुनिया के सिर्फ दो देश ऐसे होंगे जो इस तबाही से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड।
इनकी भौगोलिक स्थिति और स्थिर जलवायु उन्हें इस वैश्विक ठंड और खाद्य संकट से बचा पाएगी।

एनी जैकबसन कौन हैं?

  • एनी जैकबसन एक अमेरिकन इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं।
  • उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग की रिसर्च एजेंसी DARPA पर रिसर्च की है।
  • 2016 में पुलित्जर फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।
  • उन्होंने 'डायरी ऑफ ए सीईओ' नाम के एक पॉडकास्ट में यह बातें कहीं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News