तब 'जवान-पठान' के दम पर 4868 करोड़ कमाए थे, अब 'कल्कि' छाई; 6 महीनों में बॉक्स ऑफिस ने 5 हजार करोड़ कमाए
punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 02:37 PM (IST)
नेशनल डेस्क: भारतीय फिल्मों ने धीमी शुरुआत के बाद तेजी पकड़ ली है। इस साल पहली बार जून में इंडियन बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन 1200 करोड़ रुपए के पार हुआ। वहीं, जनवरी से जून तक में कमाई ने 5015 करोड़ रु. का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पिछले साल इसी अवधि में 4,868 करोड़ रु. था। इतना ही नहीं, प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के 15 दिन में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। कल्कि इसके साथ ही इस साल अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फाइटर से तीन गुना ज्यादा है।
कुल कमाई का 15% अकेले कल्कि से ही आया
ऑमॅक्स मीडिया के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई का 15% अकेले कल्कि से ही आया है। इसने पहले दो हफ्ते में ही 772 करोड़ रुपए कमाए। जबकि, शाहरुख खान की पठान पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ ही कमा पाई थी। भाषा के आधार पर कमाई में हिंदी सबसे आगे है। हालांकि, पिछले साल इसी अवधि की तुलना में यह 37% से घटकर 35% रह गई।
बॉक्स ऑफिस में सबसे बड़ा शेयर तेलुगु का
हिंदी के बाद बॉक्स ऑफिस में सबसे बड़ा शेयर 23% के साथ तेलुगु का है। मलयाली फिल्में सबसे अच्छा बिजनेस कर रही हैं। मंजुमल बॉयज और आदुजीविथम जैसी फिल्मों की बदौलत मलयाली इंडस्ट्री में तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
2024 की टॉप 10 फिल्में
फिल्म | भाषा | देश में ग्रॉस |
कल्कि | तेलुगु, हिंदी | 772 |
फाइटर | हिंदी | 243 |
हनु-मान | तेलुगु, हिंदी | 240 |
शैतान | हिंदी | 178 |
मंजुमल बॉयज | मलयालम | 170 |
गुंटूर कारम | तेलुगु | 142 |
गॉडजिलाः न्यू एंपायर | हॉलीवुड | 136 |
मुंज्या | हिंदी | 121 |
आदुजीविथम | मलयालम | 104 |
आवेशम | मलयालम | 101 |
(ग्रॉस बॉक्स ऑफिस, करोड़ रु. में, जनवरी-जून)