मौत के 4 घंटे बाद जिंदा हुई लड़की, लोग मान रहे हैं चमत्कार

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2016 - 09:55 PM (IST)

बहराइच: मौत के 4 घंटे बाद एक युवती जिंदा हो गई। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन हुआ ऐसा ही है। घटना बहराइच के बौण्डी थाना क्षेत्र की है। शनिवार सुबह पीलिया पीड़ित 22 साल की युवती रेशमा की मौत हो गई। रिश्तेदार भी रोते-रोते घर तक पहुंच गए। घर में माहौल पूरा गमगीन था। गांव के लोग भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे थे। लाश को दफनाने से पहले नहलाया जा रहा था कि इतने में रेशमा की सांसें चलने लगीं। परिवार वाले हैरान हो गए कि जिस रेशमा को कब्रिस्तान में दफनाने के तैयारी में वह जिंदा हो उठी। वह खुश भी थे और हैरान भी।  
 
रेशमा की सांसे चलती देख उसे इलाज के लि‍ए हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां शनि‍वार की रात उसकी मौत हो गई। उसके जीवि‍त होनेे की घटना को गांव वाले चमत्‍कार मान रहे हैं। दरअसल, रेशमा 6 महीने से पांच दिन पहले उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। उसे लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस बीच वह कोमा में चली गई थी। डॉक्टरों ने शनिवार सुबह उसे डिस्चार्ज कर दिया। सुबह करीब आठ बजे लोग रेशमा को देखने पहुंचे थे। तभी उसने दम तोड़ दिया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News