हर महीने डाले इतने रुपए... PF अकाउंट में जमा हो जाएंगे 3 से पांच 5 करोड़, जानिए पूरा कैलकुलेशन

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2024 - 02:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक सरकारी संस्था है, जो प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के रिटायरमेंट के लिए पैसे जमा करने की सुविधा देती है। इसमें न केवल भविष्य निधि (EPF) जमा होता है बल्कि पेंशन योजना का भी फायदा मिलता है। EPF में कर्मचारी और कंपनी दोनों की ओर से बराबर-बराबर योगदान किया जाता है, और इस पर सरकार सालाना ब्याज देती है, जिससे रिटायरमेंट के समय एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है।

सरकार कितना ब्याज देती है? 
EPFO के तहत केंद्र सरकार हर साल PF खाते पर ब्याज की दर तय करती है। इस समय EPF अकाउंट पर 8.25% का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज से मिलने वाली राशि टैक्स फ्री होती है, यानी इस पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

इमरजेंसी में निकाल सकते हैं पैसा
EPFO अपने सदस्यों को इमरजेंसी में फंड निकालने की सुविधा भी देता है। जैसे अगर आप मकान बनाना चाहते हैं, बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए पैसे की जरूरत हो, या फिर किसी बीमारी का इलाज कराना हो, तो आप EPF से पैसे निकाल सकते हैं।

3 से 5 करोड़ रुपए जमा करने के लिए कितना योगदान देना होगा?

  • अगर आप रिटायरमेंट तक 3 करोड़ रुपए जमा करना चाहते हैं, तो आपको हर महीने 40 साल तक 8,400 रुपए EPF खाते में जमा करने होंगे। मौजूदा ब्याज दर 8.25% के हिसाब से आपको रिटायरमेंट के समय कुल 3,01,94,804 रुपए मिलेंगे।
  • 4 करोड़ रुपए जमा करने के लिए हर महीने 11,200 रुपए का योगदान करना होगा, जिससे 40 साल बाद आपको 4,02,59,738 रुपए मिलेंगे।
  • अगर आप 5 करोड़ रुपए का फंड बनाना चाहते हैं, तो हर महीने 12,000 रुपए जमा करना होगा। 40 साल बाद आपको कुल 5,08,70,991 रुपए मिलेंगे।

EPF बैलेंस कैसे चेक करें?

  • अगर आपका मोबाइल नंबर EPF अकाउंट से जुड़ा है, तो आप 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
  • आप 7738299899 पर ‘EPFOHO UAN ENG’ लिखकर SMS भेज सकते हैं।
  • EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन करके पासबुक देख सकते हैं।
  • उमंग ऐप के जरिए भी आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।

इस जानकारी से आप आसानी से समझ सकते हैं कि EPF के जरिए आप रिटायरमेंट तक बड़ी रकम कैसे जमा कर सकते हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News