जम्मू-कश्मीर में लगभग 28 लाख बच्चों का किया गया M R Vaccination

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 05:52 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में जारी टीकाकरण अभियान के दौरान 27.85 लाख से अधिक बच्चों को खसरा-रुबेला (एमआर) का टीका दिया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में नौ महीने से लेकर 15 साल तक के आयुवर्ग के करीब 38 लाख बच्चों को टीका देने के लक्ष्य के साथ 24 सितंबर को इस अभियान को शुरू किया गया था। प्रवक्ता ने बताया, ‘राज्य में कुल 37,72,960 बच्चों को इस अभियान के तहत कवर किया जाएगा, जिनमें से 27,85,731 बच्चों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इनमें कश्मीर के 17,00,994 जबकि जम्मू क्षेत्र के 10,84,737 बच्चे शामिल हैं।’ इस अभियान को 20 अक्टूबर तक पूरा किया जाना था लेकिन अब इस महीने के आखिर तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News