कश्मीर में 250 आतंकी सक्रिय

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 03:12 PM (IST)

श्रीनगर : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में लगभग 250 आतंकी सक्रिय थे। सी.आर.पी.एफ. के महानिरीक्षक (श्रीनगर) रविदीप सिंह साही ने यहां पत्रकारों को बताया कि कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में हैं लेकिन नाजुक हैं। उन्होने कहा कि हाल के दिनों में घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओंं में कमी आई हैं। सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा कि पूरी कश्मीर घाटी में आतंकियों की संख्या लगभग 250 हो सकती हैं। यह संख्या बदलती रहती हैं। कई मुठभेड़ों और संयुक्त अभियानों में सीआरपीएफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।


उन्होंने कहा कि बल के सक्रिय भागीदारी की वजह से इस साल लगभग 75 आतंकियों को मार गिराया गया। कश्मीरी युवाओं द्वारा आतंकी रैंकों में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर साही ने कहा कि कुछ युवकों ने बंदूक उठाई है लेकिन संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसा नहीं है कि युवाओं की बड़ी संख्या आतंकियों में शामिल हो गई है। कश्मीर घाटी विशेषकर श्रीनगर से कुछ रिपोर्ट मिली हैं। हमें इसकी जानकारी है। हमारे अभियान और आतंकियों को खत्म करने के प्रयास जारी रहेंगे।


उन्होंने कहा कि सेना, सुरक्षाबल और जम्मू कश्मीर पुलिस आतंकी विरोधी अभियानों को काउंटर करने के लिए बहुत संगठित तरीके से समन्वित संचालन कर रहे हैं और हमें बहुत सफलता मिली है। साही ने कहा कि कानून व्यवस्था और आतंकी विरोधी अभियानों के मामले में पिछले तीनों महीनों से चीजों में सुधार आया है। पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी सामाजिक पहल का परिणाम है और घाटी के लोगों ने महसूस किया है कि पत्थरबाजी का ढांचा फायदेमंद नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग इससे तंग आ गए हैं क्योंकि इसका कोई सकारात्मक परिणाम नही हैं। साथ ही, सुरक्षाबल भी उन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न प्रकार की पहल शुरु की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News