भारत में लॉन्च हुई 2024 Yamaha R15M बाइक, कीमत सहित जानें पूरी डिटेल

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2024 - 11:26 AM (IST)

ऑटो डेस्क. 2024 Yamaha R15M बाइक भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दी गई है, जिसमें कार्बन फाइबर पैटर्न ग्राफिक शामिल है। कार्बन फाइबर पैटर्न में R15M की कीमत 2,08,300 रुपए एक्स-शोरूम है और इसे Yamaha के Blue Square डीलरशिप्स के माध्यम से बेचा जाएगा। वहीं मेटालिक ग्रे में R15M की कीमत 1,98,300 रुपए एक्स-शोरूम है और इसे Yamaha के सभी आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा। यह बाइक R15M हीरो करिज्मा XMR, सुजुकी गिक्सर SF 250 और KTM RC 200 को टक्कर देगी। 


इंजन

PunjabKesari
नई Yamaha R15M के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें  155cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो वेरिएबल-वॉल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक के साथ आता है। यह इंजन 18.4PS की पावर और 14.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 


फीचर्स

PunjabKesari
इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, अपशिफ्ट के लिए क्विकशिफ्टर, स्लिपर क्लच, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल फंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन फंक्शन का उपयोग Y-Connect एप्लिकेशन के जरिए भी किया जा सकता है।


इस मौके पर बोलते हुए यमाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन, ईशिन चिहाना ने कहा- "यमाहा मोटरसाइकिलें अपने रोमांचक प्रदर्शन और आकर्षक स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। 2008 में लॉन्च होने के बाद से, R15 ने अपने क्लास में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। और भारत में कई उपभोक्ताओं को एक सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकल का आनंद लेने में सक्षम बनाया है। भारत के युवा उपभोक्ता हमारे अंतरराष्ट्रीय मॉडलों, स्टाइलिंग और टेक्नोलॉजी से अच्छी तरह परिचित हैं जो R15 में R1 से ही मिलना जारी है। उन्हें भी महत्वपूर्ण रूप से मान्यता दी गई है और उनकी सराहना की गई है। नया R15M अपने पावरफुल इंजन, इनोवेटिव फीचर्स, रेसी डेकल्स और स्पोर्टी कार्बन-फाइबर पैटर्न वाले एक्सेंट के साथ, इस स्टैंडर्ड को और भी ऊंचा उठाता है। हमें विश्वास है कि R15M हमारे उपभोक्ताओं को खुश करना जारी रखेगा। जो प्रीमियम मोटरसाइकिलिंग एक्सपीरियंस की चाह रखते हैं। जिसमें पर्याप्त प्रदर्शन है और जो उन्हें लंबे समय तक आकर्षित रखेगा।"


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News