दिल्ली शर्मसार! 20 साल की लड़की को किडनैप कर किया गैंगरेप फिर गंजा कर चेहरे पर कालिख पोत गलियों में घुमाया

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 12:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर से दिल्ली शर्मसार हुई। दरअसल, दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर में एक महिला का अपहरण कर गैंगरेप किया गया इतना ही नहीं उसके बाल भी काट दिए गए और जब दरिंदों का मन ना भरा तो उसे सरेआम बेइज्जत करने के लिए उसके चेहरे पर कालिख पोत उसे गलियों में घुमाया गया। महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया और अभी उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। वहीं घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
 

पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। जिससे गुस्साए लड़के के परिवार वालों को लगता था कि उनके बेटे की आत्महत्या की वजह महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लड़के की खुदकुशी के बाद महिला किराए पर रह रही थी। लड़की के चाचा का आरोप है कि उन्हें चाकू लगाया और उनकी भतीजी के पास ले गए। बुधवार को करीब 12 बजे लड़की का कड़कड़डूमा से किडनैप किया गया था।

 
वहीं इस बीच पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News