जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में दो और आतंकवादी ढेर

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 11:30 AM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पोम्पोर इलाके के मीज में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।  उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया। बल ने भी उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें बृहस्पतिवार को एक आतंकवादी मारा गया था और दो अन्य एक मस्जिद में घुस गए। अधिकारी ने बताया कि बल ने रातभर मस्जिद को घेरे रखा।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बल ने आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। बाद में धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखते हुए बल ने आतंकवादियों को मार गिराया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए ना गोलीबारी की गई ना आईईडी का इस्तेमाल किया गया। आईजीपी ने कहा,' संयम और पेशेवराना अनुभव काम आए। ना गोलीबारी की गई और ना आईईडी का इस्तेमाल। केवल आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया। मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी। मस्जिद के अंदर छुपे दोनों आतंकवादियों मारे गए हैं।'

PunjabKesari

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बृहस्पतिवार को शुरू हुई मुठभेड़, शुक्रवार को भी जारी है। वहां बृहस्पतिवार को एक आतंकवादी मारा गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News