केरन सेक्टर में बारूदी सुरंगों में धमाका, दो जवान घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 01:45 PM (IST)

श्रीनगर: कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास दो अलग-अलग हादसों में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। यह धमाके बारूदी सुरंगों के फटने के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार शनिवार को गोगल धार क्षेत्र 5/9 जीअर के जवान रूटीन पेट्रोल डयूटी पर थे और उसी समय बारूदी सुरंग में धमाका हो गया। धमाके में जवान अभिषेक चेतरी घायल हो गया। उसे 168 सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया।


दूसरा हादसा बलबीर पोस्ट के पास हुआ जिसमें राइफलमैन निहाल गुरांग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 92 बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। निहाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। कुपवाड़ा के एक सैन्य अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है और उन्होंने बताया कि अलग-अलग हादसों में दो जवान घायल हो गये हैं।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News