मचेल यात्रा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 6 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 03:23 PM (IST)

जम्मू: जम्मू से किश्तवाड़ के मचेल जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रसत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गये।


जानकारी के अनुसार सोमवार को आधी रात को गाड़ी जेके 02वीजे-4112 सोहल के पास शंडेंरी नाले के निकट हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में आठ लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों को किश्तवाड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है।


गाड़ी में सवार सभी लोग जम्मू के थे। मृतकों में लोअर मुटठी जम्मू के मंगत राम और एक अज्ञात शामिल हैं। घायलों के नाम हैं- राकेश  कुमार, विपुल खजूरिया, सूरज प्रकाश, कृष्ण लाल, मेवा राम और विजय र्शूा सभी निवासी जम्मू।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News