जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में दो नागरिक घायल

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2022 - 12:38 PM (IST)


श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नागरिक घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

 

कासगमीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, 'प्रारंभिक घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने नागरिकों पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है। घेराबंदी मजबूत कर दी गई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।'

 

सुरक्षा बलों ने शोपियां के पांडोशन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News