स्कूलों में आग लगाने और तोडफ़ोड़ के लिए दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2016 - 11:03 AM (IST)

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बडग़ाम जिला में पुलिस ने दो स्कूलों को आग लगाने और तोडफ़ोड़ के लिए दो उपद्रवियों को गिरफ्तार  कर लिया। यह जानकारी आज यहां पुलिस ने दी।


पुलिस प्रवक्ता ने कहा गत 27 अक्तूबर को बडग़ाम के हबर लस्सीपुरा इलाके में अज्ञात उपद्रवियों ने सरकारी स्कूल में आग लगा दी। घटना में स्कूल को काफी नुकसान पहुंचा। साथ ही इस संबंध में पुलिस ने पुलिस स्टेशन खाग में धारा 436 आर.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. नंबर 68/2016 दर्ज करके जांच शुरु कर दी।
इस दौरान जिला के शुंगलीपुरा हबर इलाके में हनफिया शैक्षिक संस्थान नामज निजी स्कूल को कुछ उपद्रवियों ने तोडफ़ोड़ करके क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में भी पुलिस ने धारा 148, 427, 451, 506 आर.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. नंबर 69/2016 दर्ज करके जांच शुरु कर दी।


प्रवक्ता ने कहा कि दोनो मामलों की जांच के लिए एस.डी.पी.ओ. मागम की देखरेख में पुलिस के विशेष दल का गठन किया गया।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई संदग्धिों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि कुछ उपद्रवियों ने इलाके में गड़बड़ी फैलाने के लिए वाहनों पर पत्थराव करने के अलावा सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह भी सामने आया कि इन उपद्रवियों में से दो फारुक अहमद मलिक और बिलाल अहमद मलिक ने सरकारी स्कूल हबर को आग के हवाले करने की साजिश रची क्योंकि यह स्कूल आबादी वाले इलाके से दूर स्थित था। ///

 

उन्होंने अपने घरों से केरोसीन तेल की व्यवस्था की और स्कूल जलाने के लिए इसका इस्तेमाल किया। दोनो उपद्रवियों ने अपने अपराध को कबूल कर लिया। उन्होंने हनफिया स्कूल में भी तोडफ़ोड़ की। दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच शुरु कर दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News