लोकसभा चुनावों के लिए 2.5 लाख ‘ब्लॉक प्रमुखों’ की नियुक्ति करेगी आप

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 11:15 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के ‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों में मतदाताओं से सीधे संपर्क साधने के लिए 2.5 लाख ‘ब्लॉक प्रमुख’ नियुक्त करने की योजना बनाई है।
PunjabKesari
आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में यह प्रमुख 25,000 मतदान केंद्रों को कवर करेंगे। इनकी नियुक्ती नवंबर तक पूरी होने की संभावना है। दिल्ली में सात में से पांच लोकसभा सीटों के प्रभारी नेताओं के नामों की घोषणा आप पहले ही कर चुका है। उनके आधिकारीक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन उन्होंने चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। राय ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख लोकसभा चुनाव लडऩे में पार्टी की नीति का प्रमुख हिस्सा होंगे।       

                 

               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News