Infosys पर फ्रांस का बड़ा एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर लगा €175,000 का जुर्माना

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 07:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस को फ्रांस की सरकारी अथॉरिटी DRIEETS Île-de-France ने श्रम नियमों के उल्लंघन के मामले में €175,000 (1.75 लाख यूरो) का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि फ्रांसीसी अथॉरिटी की जांच में उसके कर्मचारियों के कार्य समय (वर्किंग आवर्स) को रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम में ऐसी कमियां पाई गईं, जो फ्रांस के कानूनी मानकों के अनुरूप नहीं थीं। जांच में सिस्टम की विश्वसनीयता, ऑडिट क्षमता और निगरानी व्यवस्था, विशेषकर कुछ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए, अपर्याप्त पाई गई।

इन्फोसिस को इस आदेश की जानकारी 24 जुलाई, 2026 को मिली थी। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस जुर्माने का उसके वित्तीय प्रदर्शन, कारोबार या परिचालन पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने यह भी कहा कि सूचना मिलने के बाद वह तथ्यों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई तय करने की प्रक्रिया में थी, इसलिए इस जानकारी को सार्वजनिक करने में कुछ समय लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News