लाडली बहना योजना: 26 लाख महिलाओं के बैंक खाते में नहीं आएगी 14वीं किस्त? जानिए क्या है पूरा मामला
punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 03:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र सरकार की एक प्रमुख योजना 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना' (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने इस योजना के तहत लाभ ले रही करीब 26 लाख महिलाओं की पात्रता की जांच शुरू कर दी है। इस वेरिफिकेशन प्रोसेस में जो लाभार्थी अपात्र पाए जाएंगे, उनके आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे, जिससे लाखों महिलाओं को योजना से बाहर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Online shopping या Fraud? 60 करोड़ का फ्रॉड, 943 बैंक खाते और 104 सिम कार्ड... साइबर क्राइम ने किया बड़े इंटरनेशल गिरोह का पर्दाफाश
क्यों हो रही है जांच?
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से उन्हें यह जानकारी मिली थी कि लगभग 26 लाख लाभार्थी योजना के निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र नहीं हैं। ये संदिग्ध लाभार्थी राज्य के सभी जिलों से हैं। इस जानकारी के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन सभी 26 लाख लाभार्थियों की जानकारी संबंधित जिला प्रशासन को भेजी है, ताकि घर-घर जाकर उनकी जांच (फिजिकल वेरिफिकेशन) की जा सके।
ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा धमाका! GST Rate में किया बड़ा बदलाव, सितंबर से सस्ती हो जाएंगी ये चीज़ें
कैसे तय होगी पात्रता?
योजना में सामने आए कई तरह के फर्जीवाड़े के बाद अब सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। आंगनवाड़ी सेविकाएं लाभार्थियों के घर-घर जाकर यह जांच कर रही हैं कि वे योजना के सभी मानदंडों को पूरा करती हैं या नहीं। इन मानदंडों में शामिल हैं:
- उम्र: लाभार्थी महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- निवास: वह महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
- आय सीमा: महिला या उसके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- रोजगार: महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- अन्य योजनाएं: लाभार्थी महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हो।
- वाहन: ट्रैक्टर को छोड़कर किसी भी अन्य चार पहिया वाहन वाली महिला इस योजना के लिए अपात्र है।
- परिवारिक सीमा: एक परिवार से अधिकतम दो महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़े- अब Made in India होगी Maruti e vitara, PM मोदी ने दी हरी झंडी,100 से ज्यादा देशों में होगी एक्सपोर्ट
अपात्र पाए जाने पर होगी कार्रवाई
जांच पूरी होने के बाद, जो लाभार्थी अपात्र पाए जाएंगे, उनके खिलाफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के मार्गदर्शन में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं जो महिलाएं पात्र साबित होंगी, उन्हें पहले की तरह ही योजना का लाभ मिलता रहेगा। इस जांच के कारण इन 26 लाख लाभार्थियों को अगस्त महीने की 14वीं किस्त मिलने की संभावना कम है, हालांकि सरकार ने अभी इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।