11 मार्च को बड़े धमाके की भविष्यवाणी? ज्योतिषी का बड़ा दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 11:08 AM (IST)
नेशनल डेस्क: पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम रील्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 11 मार्च को लेकर कई डरावने दावे वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कहा जा रहा है कि इस दिन कोई 'बड़ा धमाका' या वैश्विक आपदा हो सकती है।
एक पॉडकास्ट चैनल पर ज्योतिषी Acharya Raj Mishra ने दावा किया है कि 100 सालों से अधिक समय बाद मंगल और राहू का संयोजन कुंभ राशि में बन रहा है। 23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि राहू पहले से ही इस राशि में गोचर कर रहे हैं।
Acharya Raj Mishra का कहना है कि 11 मार्च को मंगल और राहू लगभग एक ही स्थिति में होंगे। उन्होंने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि मंगल अग्नि का प्रतीक है और राहू विस्फोटक प्रभाव वाला है। जब दोनों मिलेंगे तो यह एक भयंकर घटना का कारण बन सकता है। Acharya Raj Mishra के अनुसार, 11 मार्च और उसके आसपास के 4-5 दिन बहुत खतरनाक हो सकते हैं, जिसमें अग्नि संबंधी हादसे संभव हैं। उनका कहना है कि इसका असर पूरे विश्व में महसूस किया जा सकता है और भारत में इसके प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकते हैं।
