सरकार की जवाहरलाल नेहरू पोर्ट को ‘स्मार्ट’ बंदरगाह के तौर पर विकसित करने की योजना

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 10:22 PM (IST)

मुंबई, 25 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोबाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार देश के प्रमुख कंटेनर बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह को एक साल में पूरी तरह स्मार्ट बंदरगाह के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) की 34वीं वर्षगांठ के मौके पर बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बंदरगाहों की टक्कर का बनाना चाहती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सरकार एक साल के अंदर जेएनपीए को पूरी तरह से स्मार्ट बंदरगाह के रूप में विकसित करेगी। हम चाहते हैं कि यह बेहतर सेवाओं के लिए पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़ा तंत्र हो।” जेएनपीए में एसईजेड परियोजना बंदरगाह-आधारित औद्योगीकरण योजना का हिस्सा है, जिसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह द्वारा 277.38 हेक्टेयर फ्रीहोल्ड भूमि पर विकसित किया गया है। इसमें बंदरगाह की भूमि उपयोग योजना शामिल है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News