दिग्विजय की फिर फिसली जुबान, कहा- भारत ऑक्युपाइड है कश्मीर

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2016 - 05:45 PM (IST)

नई दिल्ली: कश्मीर और पाकिस्तान अध‍िकृत कश्मीर को लेकर चल रही सियासी रस्साकसी के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जुबान फिसल गई और उन्हाेंने जम्मू-कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर बता दिया। हालांकि बाद में उन्होंने गलती सुधारते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर और कश्मीरियत पर ध्यान देने की जरूरत हैं।

दरअसल, दिग्विजय सिंह भोपाल में बलूचिस्तान और पीओके को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। वे बलूचिस्तान को बधाई और धन्यवाद देते है। लेकिन हिंदुस्तान के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर कश्मीर के लोगों के मन में विश्वास कायम करना हैं तो वह बातचीत के जरिए ही हो सकता है। प्रधानमंत्री के बयान से हालात सुधरेंगे नहीं, बल्कि और बिगड़ जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News