संसद में गूंजा गाैमांस का मुद्दा, सरेअाम हुई थी दो महिलाओं की पिटाई

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2016 - 12:43 PM (IST)

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के मंदसौर में गाैमांस के शक में महिलाओं की पिटाई का मामला आज संसद में भी गूंजा। राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, हम गौरक्षा के खिलाफ नहीं है। हम कहते हैं कि गौरक्षा होनी चाहिए लेकिन गौरक्षा की आड़ में दलितों और मुसलमानों को निशाने पर लिया जाए, ये हमें मंजूर नहीं। वहीं खबर ये भी है कि जिन महिलाओं की पिटाई की गई, उन महिलाएं के पास गाैमांस था ही नहीं।

राज्यसभा में उठा गोरा करने वाली कंपनियों पर रोक लगाने की मांग

गौरतलब है कि मंदसौर स्टेशन पर दो महिलाओं की कथित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने पिटाई कर दी थी। इन महिलाओं की पिटाई उनके पास गाैमांस होने के शक में की गई थी। बाद में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन महिलाओं के पास 30 किलो मांस था, जिसके बारे में कहा गया कि ये गोमांस है, लेकिन अब जांच में पाया गया कि ये गाैमांस नही था। इस मामले में, धारा 4,5,6 (गोवंश वध अधिनियम) के तहत 2 गिरफ्तारी हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News