लाश ले कर जा रहे खुद बने लाश

Saturday, May 21, 2016 - 03:34 PM (IST)

शिवपुरी (कीर्ति राजेश चौरसिया) : एक शव को लेकर वापस घर जा रहे 9 लोग खुद लाश बनकर रह गए। शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे आगरा-मुंबई हाइवे पर हुए एक हादसे में इन 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। तीन घायलों में शामिल  पलक सिंह (12) ने बताया कि गोरखपुर निवासी सभी लोग सिंहस्थ उज्जैन में स्नान करने गए थे। 

वहाँ पर पलक के पिता की लू लगने से मौत हो गई थी। उन्हीं का शव लेकर सभी वापस गोरखपुर जा रहे थे। तभी ये दुर्घटना घटित हुई। हादसे में पलक की मां नीतू सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि गामा में एक युवक की लाश सहित करीब 13 यात्री सवार थे जो कुंभ से लौट रहे थे और शिवपुरी होते हुए गुना की ओर जा रहे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने गामा को टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई।
 
Advertising