आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 10:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं । 13 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही अस्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के जीवन में स्थिरता का अभाव मिलता है। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग काफी तेज दिमाग वाले और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क वितर्क अधिक झलकता है। 

किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के स्तर पर अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।  मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जून के महीने में आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में आपकी योजनाएं पूरी होंगी। समय आपके अनुकूल है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में व्यापारिक स्तर पर लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है, सावधानी बरतें। सितंबर के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। परंतु आप व्यर्थ के दिखावे में अधिक खर्च करने से बचें। अक्टूबर के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ किसी बात को ना छुपाएं। 

नवंबर के महीने में सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ के मुताबिक परिणाम कुछ कम ही प्राप्त होंगे। दिसंबर के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। भाई अथवा किसी मित्र की सहायता से आपके काम पूरे होंगे। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। मार्च के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बनेंगे। प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। अप्रैल के महीने में पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। मई के महीने में भावनाओं में आकर या मानसिक तनाव के कारण किसी को कटु शब्द कहने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए धर्म स्थान में सेवा करें। 
गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। 
हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
लक्ष्मी मां की आराधना करें और गुलाब का फूल अर्पित करें। 
गाय का घी मंदिर में दान दें। परनिंदा से परहेज करें। 
कुत्ते को मेथी रोटी खिलाएं। 
ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News