रूस, अमेरिका करेंगे उत्तर कोरिया संकट पर चर्चा

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 12:12 AM (IST)

मास्को: रूस और अमेरिका के उत्तर कोरिया संकट के मुद्दे पर मास्को में अगले दौर की चर्चा करेंगे। रूस में विदेशी मामलों के उप मंत्री इगोर मोरगुलोव ने शनिवार को रूस की समाचार एजेंसी तास को यह जानकारी दी। 

मोरगुलोव ने कहा कि अगले महीने आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों से पहले उत्तर कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल मास्को का दौरा कर सकता है। अमेरिका के उत्तर कोरिया नीति प्रतिनिधि जोसेफ युन को वार्ता के आमंत्रण भेजा गया है। 

मास्को में रूस और अमेरिका के बीच उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षा और मिसाइल कार्यक्रमों पर रोक लगाने को लेकर वार्ता हो रही है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने रूस पर आरोप लगा चुके हैं कि वह उत्तर कोरिया को अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों से बचाने में उसकी मदद कर रहा है। रूस अमेरिका के इन आरोपों को खारिज कर चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News