ठंडा खाना परोसने पर पत्नी की हत्या

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 05:56 PM (IST)

लाहौर: पाकिस्तान में पत्नी की हत्या का अजीब मामला सामने आया है। हत्या के पीछे की वजह काफी हैरान करने वाली है। यहा पत्नी द्वारा ठंडा भोजन परोसने पर हुई बहस के बाद पति नेउसकी हत्या कर दी।
 
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सरगोधा  निवासी फिरोज खान ने खाने पर बहस के बाद अपनी पत्नी रोशन बीबी की हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। कानूनी औपचारिकता के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News