ब्रिटेन में महिला मरीजों के यौन शोषण मामले में भारतीय डाक्टर को जेल

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 03:58 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में ईलाज के नाम पर महिला मरीजों का यौन शोषण करने के मामले में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को 12 साल जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी डॉक्टर इस दौरान अपनी मरीजों के अंगों को गलत नीयत से छूता था। चार मरीजों ने उसकी इन्हीं हरकतों से तंग आकर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज किए गए।

दोषी की पहचान  जसवंत राठौर (60) के रूप में हुई है। साल 1985 से वह जनरल प्रैक्टिक्शनर (जीपी) है। वह डुडले के क्लिनिकल कमिश्निंग ग्रुप (सीसीजी) का काम-काज संभालता था। कमर दर्द और बाकी चोटों के इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों को राठौर इस दौरान मैनुअल मैनिपुलेशन थेरेपी में हिस्सा लेने के लिए राजी करता था। 

मरीजों को वह कभी गलत इरादे से मसाज करता था तो कभी उनके गुप्तांगों के इर्द-गिर्द हाथ लगाता था। ये सभी घटनाएं उसने पश्चिमी मिडलैंड्स के डुडले शहर स्थित कासल मीडो सर्जरी में साल 2008 से 2015 के बीच अंजाम दी थीं। वॉल्वरहैंप्टन क्राउन कोर्ट में इस बाबत राठौर का नाम सैक्स ऑफेंडर्स की सूची में शामिल किया गया। कोर्ट में एक पीड़िता ने बताया, “29 सितंबर 2012 को राठौर ने उससे ट्रीटमैंट के नाम पर छेड़छाड़ की थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News