भारत-चीन के सैनिकों का एक और वीडियो आया सामने

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 12:32 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत और चीन के सैनिकों का हाथ मिलाते हुए एक वीडियो सामने आया जो जाहिर तौर पर अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग में एक विवाद का समाधान निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। चीन के सैनिकों ने सीमा के इस तरफ क्षेत्र में सड़क बनाने की कोशिश की थी।

 हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह वास्तविक लगता है। वीडियो में एक भारतीय अधिकारी को मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन के अधिकारी से बात करते हुए देखा जा सकता है। संक्षिप्त बातचीत के बाद दोनों अधिकारियों को अपने अपने साथियों के साथ एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। 

सरकार के सूत्रों ने बताया था कि भारतीय सैनिकों ने 28 दिसंबर को तूतिंग में भारतीय क्षेत्र के अंदर करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता बनाने की चीन के सड़क निर्माण दलों की कोशिश को नाकाम कर दिया था। 

उन्होंने कहा था कि भारतीय सैनिकों द्वारा विरोध जताने के बाद सड़क निर्माण दल वापस चला गया लेकिन दो एक्सकेवेटर और कुछ अन्य उपकरण छोड़ गया। वहीं, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने मुद्दे को सुलझा लिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News