आधे भारत की पसंद बना होंडा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2017 - 06:00 PM (IST)

नई दिल्‍लीः दोपहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्‍कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने मंगलवार को भारत के आधे से अधिक हिस्से में उपभोक्ताओं का पसंदीदा नंबर-1 ब्रांड बनने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि होंडा भारत के 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में नंबर-1 टू-व्‍हीलर ब्रांड है। देश में बेचे जाने वाले दोपहिया वाहनों का 52 फीसदी हिस्सा होंडा का है।

उल्लेखनीय है कि होंडा ने केवल छह साल की अवधि में यह सफलता हासिल की है। 2011 में होंडा का नेतृत्व सिर्फ एक राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश (अरुणाचल प्रदेश एवं गोवा) तक सीमित था, जो 2017 में विस्तारित होकर 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंच गया है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिनोरू काटो ने बताया कि आज के उपभोक्ताओं की जरूरतों और सपनों को समझते हुए होंडा भारतीय समाज का दिल जीतने के लिए लगातार अपना विस्तार कर रही है। हमने उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाने के लिए तेजी से निवेश किया है। मात्र छह सालों में होंडा संयंत्र की संख्या एक से बढ़कर चार तक पहुंच गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News