चंडीगढ़ में डेंगू की मार, बकरी के दूध और की.वी. की कीमत पहुंच के बाहर

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 04:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ और पंजाब में खतरनाक बीमारी डेंगू थमने का नाम नहीं ले रही। डेंगू में बकरी के दूध और की.वी. को मरीज़ के लिए लाभकारी बताया जाता है। ऐसे हालात में बकरी के दूध और की.वी. फल की कीमत गरीब की पहुंच से दूर होती जा रही है। इनकी कीमत इस समय आसमान छूती नज़र आ रही है। आम दिनों में 50 रुपए किलो बिकने वाला बकरी का दूध लगभग 600 रुपए किलो भी बिक रहा है। इसी तरह की.वी. भी 40 रुपए पीस के हिसाब से मिल रहा है। 

 

शहर में डेंगू के रोज़ औसतन 8 से 10 मामले सामने आ रहे हैं। इसी के चलते ही चंडीगढ़ और उसके आस-पास के इलाकों में बकरी के दूध की मांग काफी बढ़ गई है। बकरी के दूध और की.वी. का उपयोग रक्त में सेल की मात्रा को बढ़ाता है, जो कि बिमारी के कारण घट जाते हैं। 2 महीने पहले तक बकरी के दूध की कीमत 50 रुपए किलो थी, पर बीमारी बढ़ने के कारण दूध की कीमत में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 150-200 ग्राम दूध का गिलास 125-175 रुपए में बिक रहा है। इसी तरह की.वी. की मांग भी काफी बढ़ गयी है। 

 

सेक्टर-26 की मंडी के शिव फल स्टोर में काम कर रहे परवेश ने बताया कि पहले की.वी. के 20 डिब्बे ही बिकते थे और 1 डिब्बे में 27 पीस होते हैं। लेकिन अब करीब 40 से 45 डिब्बे बिक रहे हैं। बीमारी के चलते इसकी मांग बढ़ी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News