चार सप्ताह में पहली बार बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 04:47 PM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन सप्ताह की गिरावट से उबरता हुआ 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 55.42 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.29 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले तीन नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 2.22 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 398.74 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 55.58 करोड़ डॉलर बढ़कर 374.88 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार 20.67 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि दो लाख डॉलर बढ़कर दो अरब 26 करोड़ नौ लाख डॉलर पर पहुँच गया। विशेष आहरण अधिकार 18 लाख डॉलर घटकर एक अरब 48 करोड़ 96 लाख डॉलर रह गया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News