चर्च गोलाबारी: पीड़ितों में से आठ एक ही परिवार के

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 06:57 PM (IST)

ह्यूस्टन: अमरीका के टेक्सास में चर्च में हुई गोलीबारी के 26 पीड़ितों में आठ एक ही परिवार के हैं। जिनमें पांच महीने की गर्भवती महिला और उनके तीन ब‘चे शामिल हैं। सदरलैंड स्प्रिंग्स की फस्र्ट बैपटिस्ट चर्च में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 20 लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में पांच साल से 72 साल तक के व्यक्ति शामिल हैं।

सीएनएन ने एक संबंधी के हवाले से कहा कि कम से कम आठ लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में पांच महीने की गर्भवती एक महिला और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसी परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल भी हुए हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बंदूकधारी की पहचान 26 साल के डेविन पी केली के तौर पर हुई है। इलाके से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में चर्च का बाहरी इलाका पुलिस घेराबंदी में दिख रहा है। घायलों को अस्पतालों में पहुंचाने के लिए कई हेलिकॉप्टर भी बुलाए गए। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News