WHATSAPP पर शासन चलाने वाली मेयर को 14 साल की जेल, जानें क्यों

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 02:27 PM (IST)

लंदन: ब्राजील से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां व्हाट्सएप के जरिए अपने शहर को चलाने वाली ब्राजील की एक मेयर को 14 साल की जेल की सजा दी गई है। मेयर पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा के बजट से लाखों का गबन किया है।PunjabKesari

व्हाट्सअप के जरिए ही देखती थी सारे काम
जानकारी मुताबिक ब्राजील की लिडान लाइते पर स्कूल के पुरे 26 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा है। उन्हें शिक्षा निधि से 20 मिलियन डॉलर का गबन करने का दोषी पाया गया। हालांकि, वह अभी भी निर्णय के विरोध में अपील कर सकती हैं। बताते चलें कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण साल 2012 में शहर के मेयर के रूप में उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हंबर्टो डांटास पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद लीएट उनकी जगह पर मेयर बन गई थीं और उन्होंने 44 वर्षीय एक व्यक्ति को अपना चीफ एडवाइजर नियुक्त किया था। लाइते अपने क्षेत्र से दूर साओ लुइज में रहती है। इसलिए वो सभी काम व्हाट्सअप के जरिए ही देखती है। सारे निर्देश भी वो मैसेज कर ही देती है। लाइते बड़े ही ऐशो आराम से रहती थी और स्कूल फंड के पैसो पर खूब ऐश भी करती थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News