''हत्यारों और पागलों को छोड़कर कोई भी ''BJP'' में शामिल होकर बन सकता है पदाधिकारी''

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 10:41 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों अपनी ही पार्टी की फजीहत करने का दौर शुरू हो चुका है। यशवंत सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा पहले से पार्टी की मुखालफत कर रहे थे। उनके बाद सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपनी ही सरकार के फैसलों पर टांग खिंचाई शुरू दी है। इन सबके बाद अब महाराष्ट्र से पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरीभाऊ बागड़े ने पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब केवल हत्यारों और पागलों को छोड़कर कोई भी पार्टी में शामिल होकर पदाधिकारी बन सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को औरंगाबाद में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए बागड़े ने कहा कि आजकल भाजपा में कोई भी शामिल होकर पद हासिल कर सकता है। भाजपा के कार्यकर्ता अब सिर्फ हत्यारों और पागलों को पार्टी में शामिल करने का विरोध कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले राजनीति में शामिल होने वालों की मंशा समाजसेवा की होती थी, अपने स्वार्थ साधने की नहीं। बागड़े ने कहा, ‘‘पहले इस बारे में बहुत सोच-विचार किया जाता था कि किसे पार्टी में शामिल करना है और किसे पद देना है। यह ठीक वैसे ही होता था जैसे हम अपनी लड़कियों के लिए सही दूल्हा ढूंढते वक्त छानबीन करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब हालात बदल गए हैं। कोई भी आ सकता है और इनाम के तौर पर पार्टी में पद पा सकता है। लोगों में बदलाव के साथ पार्टी में भी बहुत बदलाव आ गया है।’’ बागड़े ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अब सिर्फ हत्यारों और पागलों के पार्टी में शामिल होने का विरोध कर सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News