बच्चे के पैदा होते ही पता लगाया जा सकता है की वो बड़ा होकर क्या बनेगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2016 - 09:27 AM (IST)

सामुद्रिकशास्त्र यानी हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति की हथेली में स्थित रेखाएं, विभिन्न पर्वत, चिन्ह, नाखून, अंगूठे और उंगलियों की सहायता से व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन व करियर के बारे में जाना जा सकता है।  
 
डाक्टर : जिस हथेली में बुध पर्वत स्पष्ट उभरा हो और इस पर्वत पर तीन या चार रेखाएं खड़ी हों, कनिष्ठिका उंगली अनामिका के तृतीय पर्व को स्पर्श करे तो व्यक्ति चिकित्सा के क्षेत्र में जाता है। इनके साथ यदि मंगल पर्वत भी उभरा हुआ हो तो सफल सर्जन बनता है। 
 
 
अभिनेता : जिसके हाथ की सभी उंगलियां कोमल और ढलवां हों, अनामिका उंगली अधिक लम्बी न हो, सूर्य तथा शुक्र पर्वत उभरे हों, सूर्य और भाग्य रेखा निर्दोष हो तो ऐसा व्यक्ति सफल अभिनेता बनता है।
 
 
राजनेता : जिस व्यक्ति की दाहिनी हथेली में केले का या ध्वज का चिन्ह हो तो वह राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पद तक पाने में सफल होता है। हथेली में सूर्य रेखा पर वृत्त, चतुर्भुज का चिन्ह हो, एक शाखा मंगल पर्वत पर और दूसरी मस्तिष्क रेखा से मिले व पर्वतों का उभार ठीक हो तो ऐसा व्यक्ति मंत्री, प्रधानमंत्री पद तक पहुंचता है।
 
 
उच्च अधिकारी : जिस व्यक्ति की हथेली में कनिष्ठिका, अनामिका उंगली का तीसरा पोर स्पर्श करे या उससे ऊपर निकल जाए, सूर्य पर्वत स्पष्ट उभार लिए हो साथ ही सूर्य रेखा गहरी हो, सूर्य पर्वत पर त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त या नक्षत्र का चिन्ह हो तो ऐसा व्यक्ति आई.ए.एस. पद प्राप्त करता है। जिन हाथों में कनिष्ठिका, अनामिका के तृतीय पर्व को स्पर्श करे, मंगल पर्वत या जीवन रेखा से कोई रेखा निकल कर सूर्य पर्वत को स्पर्श कर ले तो जातक उच्च अधिकारी बनता है।
 
 
शिक्षक : जिस व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा स्पष्ट, गहरी तथा भाग्य रेखा व सूर्य रेखा भी हो और गुरु पर्वत उभरा हुआ हो तो वह शिक्षक होता है।
 
 
इंजीनियर : जिस व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत उभरा हुआ हो तथा इस पर्वत पर अनेक खड़ी रेखाएं होने के अलावा भाग्य रेखा शनि पर्वत पर आकर समाप्त हो तो व्यक्ति इंजीनियर बनता है।
 
 
उद्योगपति : हथेली में अंगूठा 90 डिग्री से अधिक कोण बनाए, कनिष्ठिका उंगली लम्बी हो, मस्तिष्क रेखा स्पष्ट हो, बुध, सूर्य और शनि पर्वत उभरे हों तो जातक फैक्टरी का मालिक, व्यापारी और उद्योगपति होता है।
 

—पं. ललित शर्मा 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News