शुभ कार्य पर जाने से पहले करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2016 - 02:55 PM (IST)

सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना महत्व है। वैसे तो सभी कार्यों के लिए हर दिन शुभ होता है परंतु शास्‍त्रों और ज्‍योतिष का मानना है कि किसी महत्वपूर्ण काम पर जाने से पहले दिन के अनुसार उपाय करने से सफलता अवश्य मिलती है। शुभ काम में जाने से पहले करें ये उपाय- 
 
सोमवार- घर से निकलने से पहले अपना मुंह शीशे में देखकर जाएं। 
 
मंगलवार- इस दिन कुछ मीठा जैसे बेसन के लड्डू या गुड़ खाकर निकलने से कार्य का शुभ फल मिलता है अौर हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है। 
 
बुधवार- प्रत्येक कार्य को सफल बनाने हेतु इस दिन हरे धनिए का पत्ता खाकर घर से निकलें। 
 
गुरुवार- इस दिन कोई भी कार्य करने के लिए घर से निकले तो मुंह में सरसों के दाने डालने से कामयाबी अवश्य मिलती है। 
 
शुक्रवार- कोई भी शुभ काम करने से पहले दही खाना शुभ माना जाता है परंतु शुक्रवार के दिन दही खाकर निकलने से प्रत्येक कार्य सफल होता है। मां लक्ष्मी को सफेद वस्तुएं प्रिय हैं इसलिए उन्हें दूध से बने व्यंजन अर्पित करने से वह शीघ्र प्रसन्न होती हैं।  
 
शनिवार- शुभ काम पर जा रहे हैं तो अदरक या घी खाकर निकलने से कामयाबी मिलेगी। 

रविवार- रविवार का दिन छुट्टी का दिन होता है। यदि आज के दिन किसी कार्य के लिए जाना पड़े तो अपने साथ पान का पत्ता लेकर जाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News