VIDEO: मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को मारी गोली, घर में घुसकर हमलावरों ने किया बहुत बड़ा कांड

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 03:40 PM (IST)

Jharkhand News: धनबाद में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। घर में घुसकर एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोनारडीह ओपी क्षेत्र में रहने वाले शुभम यादव को अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर तीन गोलियां मारीं। इस घटना के वक्त शुभम अपनी दादी के साथ घर में मौजूद थे। दी ने बताया कि घटना के समय दोनों घर में थे। अचानक गोली की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी भाग गया। परिजन घायल शुभम को कतरास के नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुभम की मौत से परिवार और उनके दोस्तों में कोहराम मचा हुआ है...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News