जम्मू में गर्मी का प्रकोप जारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2016 - 05:24 PM (IST)

जम्मू: जम्मू में गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में तेज धूप व उमस ने जम्मूवासियों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद जम्मू संभाग की धरती बारिश के बिना प्यासी ही रह गई। बारिश न होने के कारण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चुभती धूप व उमस से लोग काफी परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग का मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस कारण लोगों को अभी गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।


जम्मू में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। जम्मू के मौसम ने एक बार फिर वहीं पुराना रूप धारण कर लिया है। ऐसे में तेज धूप व गर्मी से लोगों को फिर से बेहाल होते देखा गया। गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोगों ने रणबीर नहर में नहाते व मस्ती करते देखा गया। गर्मी के चलते बाजारों व पार्कों में लोगों की रौनक कम रही। शुक्रवार को जम्मू का अधिकतर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यनूतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक जम्मू संभाग बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News