रियासत में गर्मी से हुआ जनजीवन का बुरा हाल, 37 डिग्री तक पहुंचा पारा

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 03:13 PM (IST)

जम्मू और कश्मीर : रियासत के पारे में तेजी से उछाल आने का सिलसिला जारी है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री उपर चढ़कर 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वहीं श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग में भी तपिश ने काफी जोर पकड़ा है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में जम्मू के दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे भी ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। 

 


बाजारों की रौनक पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
जम्मू में वीरवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे  दिन चढ़ने के साथ-साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया और इसका सबसे ज्यादा असर बाजारों की रौनक पर पड़ा। लोग खरीदारी के लिए शाम को ही घरों से निकलने पर तवज्जो दे रहे हैं। श्रीनगर में वीरवार को दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब तो ठंडे रहने वाले पहलगाम में भी तापमान छह डिग्री चढ़कर 21.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News