नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के श्रृंगार के लिए 5 देशों से आएंगे फूल

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 12:13 PM (IST)

जम्मूः हर बार की तरह इस बार भी माता वैष्णो देवी में नवरात्र के माैके पर खास तैयारियां की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी के श्रृंगार के लिए खासताैर से पांच देशों से फूल मंगवाए जा रहे हैं। लंदन, स्विट्जरलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और दुबई से विशेष विमानों से फूल मंगाने के लिए आर्डर जारी कर दिए गए हैं। 

16 साल बाद अद्भुत संयोग
भले ही विदेशी फूलों में भारतीय फूलों जैसी खुशबू नहीं होती है, लेकिन ये बेहद खूबसूरत होते हैं और इनमें पूरे दस दिन तक ताजगी बनी रहती है। 16 साल बाद अद्भुत संयोग है कि नवरात्र में किसी तिथि का क्षय नहीं है और नवरात्र पूरे नौ दिन तक हैं। दसवें दिन विजय दशमी पर वैष्णो देवी में शत महाचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति है। 

10 दिन गूंजेगे माता के जयकारे
माता की पिंडियों के अलावा प्राचीन गुफा द्वार और आरती स्थल के साथ-साथ यात्रा मार्ग को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। पूरे 10 दिन तक माता के जयकारे गूंजते रहेंगे। यात्रा मार्ग में भी बजने वाले गीत माता की आराधना को समर्पित होंगे। इसके लिए मल्टीपर्पज साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष और गवर्नर एनएन वोहरा पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शत चंडी महायज्ञ में हवन पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ ही शुरू हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News