जम्मू नौसेना का जवान जहाज से लापता, परिवार का रो-रो बुरा हाल

3/4/2024 11:19:38 AM

जम्मू-कश्मीरः जम्मू नौसेना के एक कर्मी के लापता होने का समाचार है। 19 वर्षीय साहिल वर्मा 2022 में भारती नौसेना में भर्ती हुआ था। अभी यह जानकारी मिली है कि साहिल वर्मा भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता हो गया है। साहिल वर्मा जम्मू के घो मन्हासा का रहने वाला है। भारतीय नौसेना ने 29 फरवरी को साहिल के परिवार को उनके बेटे के लापता होने की जानकारी दी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से सी.बी.आई. से मामले की जांच करवाने की मांग की है।

साहिस के परिजनों ने बताया कि उनकी साहिल से आखिरी बार बात 25 फरवरी को हुई थी। 27 तारीख को सुबह साढ़े सात तक वह जहाज में मौजूद था लेकिन, इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा।

नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया है। विस्तृत जांच के लिए नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को आदेश दिया गया है। जहाज में मौजूद कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। 

ये भी पढ़ेंः-  सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़, बिजली की तारें भी टूटी, यातायात बाधित


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News