जम्मू कश्मीर: रिमांड के लिए आतंकी नावेद की कोर्ट में पेशी आज

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2015 - 01:19 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: उधमपुर हमले के दोषी आतंकी नावेद को रिमांड के लिए पुलिस द्वारा आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। नावेद को चीफ ज्युडिश्यिल मेजिस्ट्रेट ने 26 अगस्त को दस दिन की रिमांड पर भेजा था। बीएसएफ कान्वाय पर हमला करने के बाद जिन्दा पकड़े गए आतंकी ने जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण राज बताए हैं।

रिमांड की अवधि समाप्त हो जाने पर आतंकी नावेद को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। नावेद को जम्मू हाई कोर्ट में लाया जाएगा। जानीपुर स्थित हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कोर्ट परिसर में सशस्ख्त्र सीमा बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया गया है। नावेद फिलहाल कोट भलवाल जेल में बंद हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि नावेद को पुलिस रिमांड पर नहीं लेगी बल्कि उसे ज्यूडिश्यल रिमांड के लिए ही पेश किया जा रहा है। नावेद की हर 48 घंटे के बाद स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News