जालंधर चर्च पादरी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 01:56 PM (IST)

जीरकपुर(कुलदीप) : पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोप में जालंधर चर्च के पादरी बजिंदर सिंह को दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जीरकपुर की रहने वाली एक औरत ने इस पादरी पर बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसे वीरवार को गिरफ्तार कर लिया।  

पीड़ित औरत ने आरोप लगाया है कि पादरी ने बलात्कार के बाद अश्लील वीडियो भी बनाई और साथ ही पादरी ने धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस को शिकायत दी तो वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर देगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News