जोंगदारी तूफान: चीन में 145 उड़ानें और 119 ट्रेनें रद्द

Saturday, Aug 04, 2018 - 05:04 AM (IST)

शंघाई: चीन के शंघाई के जिनशान जिले में शुक्रवार सुबह तूफान ‘जोंगदारी’ ने दस्तक दी। सिन्हुआ ने शहर के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय के हवाले से बताया कि तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ ‘जोंगदारी तूफान’ से अब तक 500 से अधिक पेड़ उखड़ चुके हैं। वहीं 145 से अधिक उड़ानें और 119 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार अस्थायी तौर पर जलभराव हो गया है और लगभग 800 घरों में बिजली गुल हो गई है। करीब 1,51,400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि 22 जुलाई को तूफान ‘एम्पिल’ ने शंघाई के चोंगमिंग द्वीप पर दस्तक दी थी। 

Pardeep

Advertising