''डील, ताइवान और चिप्स'': वाशिंगटन में शी जिनपिंग और ट्रंप की ओवल ऑफिस में बंद कमरे में चर्चा
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 11:05 PM (IST)
वाशिंगटनः अमेरिकी दौरे पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में भव्य स्वागत किया गया और मिलिट्री रिव्यू कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ओवल ऑफिस पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद दरवाजों में निजी चर्चा हुई। व्हाइट हाउस पहुंचने पर शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच मुकाबला स्वस्थ (हेल्दी) और एक सीमित दायरे में होना चाहिए।
President Trump welcomes President Xi to the Oval Office 🇺🇸 pic.twitter.com/OVszPAPg9I
— Margo Martin (@MargoMartin47) September 24, 2026
ताइवान और चिप्स एक्सपोर्ट पर शी जिनपिंग की शर्तें
दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच कई जटिल मुद्दों पर बातचीत हुई। शी जिनपिंग चाहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ताइवान को हथियारों की बिक्री पर हमेशा के लिए रोक लगाएं तथा मॉडर्न चिप्स (Modern Chips) एक्सपोर्ट पर लगी पाबंदियों में ढील दें। हालांकि, चीन अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अपीलों और आर्थिक पाबंदियों से जुड़ी मांगों को नजरअंदाज करता आया है, जिनमें ईरान पर दबाव डालकर 7 महीने से चल रहे युद्ध को अमेरिकी शर्तों पर खत्म कराने की अपील भी शामिल है।
🚨 President Trump and Xi Jinping have made it to the Rose Garden, where they're participating in a Military Review
— Nick Sortor (@nicksortor) September 24, 2026
POTUS really went ALL OUT on this welcome ceremony 🔥
Following this, it'll be time to get down to business.
47 and Xi will head into the Oval Office for a… pic.twitter.com/Jc1UHmTIWZ
ट्रेड डील की अवधि 2 महीने के लिए बढ़ी
वार्ता के बीच बुधवार को दोनों पक्ष एक साल की उस ट्रेड डील को दो महीने और बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं, जो 10 नवंबर को खत्म होने वाली थी। अब दोनों देश एक ऐसी व्यापारिक डील की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जो अधिक टिकाऊ और प्रभावी हो सकती है। इसके साथ ही, दोनों नेता अपने पुराने द्विपक्षीय संबंधों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
फर्स्ट लेडीज ने किया नेशनल म्यूजियम का दौरा
दोनों राष्ट्रपतियों के बीच जारी बातचीत के दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी और शी जिनपिंग की पत्नी पेंग लियुआन ने वाशिंगटन डीसी स्थित 'स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट' का दौरा किया। इस दौरान एक स्थानीय चीनी स्कूल के बच्चों ने चीनी और अमेरिकी झंडे लहराते हुए दोनों फर्स्ट लेडीज का स्वागत किया और उनके लिए गाना गाया।
