Rent-a-Husband: यहां महिलाओं को घंटों के हिसाब से किराए पर मिलते हैं पति, जानिए पीछे का कारण?

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 09:45 AM (IST)

रीगा : यूरोप का बेहद खूबसूरत देश लातविया इन दिनों एक अजीब सामाजिक संकट से जूझ रहा है। यहां की सड़कों, दफ्तरों और कार्यक्रमों में महिलाएं तो नजर आती हैं लेकिन पुरुषों का अकाल सा पड़ गया है। आलम यह है कि घर के भारी-भरकम और मरम्मत से जुड़े कामों के लिए अब महिलाओं को घंटों के हिसाब से पति किराए पर लेने पड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट्स में इस अनोखे रुझान की खूब चर्चा हो रही है। जानिए आखिर इस देश में ऐसे हालात क्यों पैदा हुए? लातविया में 'हसबैंड फॉर एन ऑवर' (एक घंटे के लिए पति) या 'रेंट-ए-हैंडीमैन' सेवाएं तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। 

यह कोई वैवाहिक या व्यक्तिगत संबंध नहीं है बल्कि एक कमर्शियल सर्विस है। इसके तहत प्लंबिंग, फर्नीचर असेंबल करना, टीवी वॉल-माउंट करना, पेंटिंग या बिजली के काम निपटाने के लिए पेशेवर पुरुष उपलब्ध कराए जाते हैं।  

PunjabKesari

महिलाएं ऑनलाइन या फोन से इन पुरुषों की बुकिंग करती हैं और काम के हिसाब से प्रति घंटे फीस चुकाती हैं। घर की मरम्मत के अलावा कई अकेली रहने वाली महिलाएं बातचीत करने और दैनिक कामों में हाथ बटाने के लिए भी यह सुविधा ले रही हैं। 

सरकारी और यूरोपीय संघ (EU) के आंकड़ों के मुताबिक लातविया का लिंग अनुपात बेहद बिगड़ा हुआ है। लातविया में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी लगभग 15.5% अधिक है जो यूरोपीय संघ के औसत से तीन गुना ज्यादा है। 

PunjabKesari

यहां पुरुष महिलाओं की तुलना में औसतन 11 साल कम जीते हैं। 65 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी में महिलाओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी है। विशेषज्ञों का मानना है कि पुरुषों में अत्यधिक धूम्रपान (लगभग 31%), शराब का सेवन, मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान न देना अकाल मृत्यु के मुख्य कारण हैं।  

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि दफ्तरों और आयोजनों में पुरुषों का मिलना मुश्किल हो गया है। जीवनसाथी न मिल पाने के कारण लातविया की कई युवा महिलाएं अब पार्टनर की तलाश में विदेशों का रुख कर रही हैं या अकेले रहने को मजबूर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News