क्रिसमस ट्री पर दिखा कुछ एेसा, उड़ गए महिला के होश

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2016 - 02:17 PM (IST)

मैलबर्नः ऑस्ट्रेलिया में एक महिला जब  अपने घर में बनाए क्रिसमस ट्री से एक मीटर लंबा जहरीला सांप लिपटा हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने फौरन मदद के लिए सांप पकड़ने वाले को फ़ोन किया। सांप पकड़ने वाले बैरी गोल्डस्मिथ ने बताया कि वह खुले दरवाज़े से घर में दाखिल हुआ था और क्रिसमस ट्री की सजावट के साथ लिपट गया। 

यह सांप 'टाइगर स्नेक' प्रजाति का था। ऑस्ट्रेलिया के तटवर्ती इलाके में पाए जाने वाले टाइगर स्नेक बहुत ज़हरीले होते हैं। बैरी गोल्डस्मिथ ने बताया कि महिला की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया होने से सांप जल्द ही पकड़ा गया। सांप को वापस जंगल में छोड़ दिया गया है। टाइगर स्नेक प्रजाति के सांपों को ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई राज्यों में संरक्षण हासिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News