महिला को चील ने लूटा, सात समंदर पार पहुंची खबर और...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2017 - 05:07 PM (IST)

नई दिल्ली/वाशिंगटन: इंसानियत की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है जो शायद बाकी लोगों के लिए एक उदाहरण है। हुआ कुछ यूं कि भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर शहर में एक महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए जीवन भर की मेहनत से बैंक में पैसे जमा किए थे। एक दिन अचानक चील उसकी सारी रकम लेकर उड़ गई, वो भी तब जब उसकी बेटी की शादी थी। किसी गरीब के पैसे उसकी बेटी की शादी के समय लुट जाना उसके लिए मौत के सामान है। लेकिन सात समुन्दर पार से उसको एक इंसान ने मदद भेज कर इंसानियत की नई मिसाल पेश की है। 

जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर में रहने वाली महिला नूरजहां की बेटी की शादी को लेकर सारी बातें तय हो गई थीं।  5 मार्च को उसकी शादी भी थी तभी नूरजहां जब बैंक से पैसे लेकर वापस आ रहीं थी तब एक चील हमला बोल कर उसका पैसों से भरा बैग लूट कर ले गई। मीडिया के जरिए जब ये बात 1,30,000 किलोमीटर दूर अमरीका  तक पहुंची तो वहां के रहने वाले उस्मान खान ने उसकी मदद करने की ठानी और  तुरंत पुलिस से सम्पर्क साधा। शाहजहांपुर प्रशासन ने नूरजहां की मज़बूरी को समझते हुए तुरंत सारी जानकारी उस्मान को मुहैया कराई। जिसके बाद उस्मान ने 500 डॉलर भिजवा कर नूरजहां की मदद की, जो भारतीय करंसी में करीब 33000 रुपए होते है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News