OMG: मामूली झगड़े में महिला ने उठाया खतरनाक कदम, रूममेट के सुई-धागे से सिल दिए होंठ

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 06:39 PM (IST)

International Desk: जापान के इबाराकी प्रांत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 49 वर्षीय महिला मासाए सकुराई (Masae Sakurai) को अपनी 42 वर्षीय रूममेट के होंठ सुई-धागे से सिलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 29 जून को दोनों के घर में हुई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीड़िता अगले दिन तब घर से भागने में सफल हुई, जब आरोपी महिला बाहर गई हुई थी। वह पास की एक दुकान पहुंची और बोलने में असमर्थ होने के कारण कागज पर लिखकर मदद मांगी।

 

इसके बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पहले घर से नहीं भाग सकी क्योंकि उसे अपनी रूममेट से डर लगता था। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं पिछले साल अप्रैल से एक साथ रह रही थीं। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि दोनों महिलाओं के बीच क्या संबंध थे और आखिर विवाद किस वजह से इतना बढ़ गया कि यह हिंसक घटना हुई।
 

आरोपी महिला की एक परिचित ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मासाए सकुराई अपने घर में ऐसे लोगों को रहने की जगह देती थीं, जो घर छोड़कर आ जाते थे। वह उन्हें नौकरी दिलाने में भी मदद करती थीं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News