आज रात हो सकता कुछ बड़ा खतरनाक ! "It’s Monday. No excuses... Just wins", ट्रंप के नए बयान ने मचाया भूचाल

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 06:48 PM (IST)

Washington: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि आज रात किसी भी समय बड़ा हमला हो सकता है। व्हाइट हाऊस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट पर लिखा- बस अब बहुत हुआ। "It’s Monday. No excuses... Just wins" आज सोमवार है,कोई बहाना नहीं...सिर्फ़ जीत। ईरान ने भी कहा है कि  इस बात की संभावना है कि आज रात अमेरिका फिर ईरान पर बड़ा  हमला कर सकता सकता है, और हमें नहीं लगता कि वॉशिंगटन सीज़फ़ायर (युद्धविराम) के लिए तय समय-सीमा का पालन कर रहा है। ईरान का कहना है कि अगर उस पर हमला होता है, तो वह हर स्तर पर इसका जवाब देगा और ज़्यादा आधुनिक और जानलेवा हथियार तैनात करेगा।

 

LOCKED IN MODE: ACTIVATED 🇺🇸🔥

It’s Monday. No excuses. Just wins. 🦅 pic.twitter.com/xdcyRjOBFb

— The White House (@WhiteHouse) April 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका पर हमला होता है, तो सेना "पूरी ताक़त और ज़ोर" से, ऐसे स्तर पर जवाब देगी जो "पहले कभी नहीं देखा गया होगा"। ईरान को आशंका है कि उस पर जल्द हमला किया जा सकता है और उसने साफ कहा है कि वह हर स्तर पर जवाब देगा।  दरअसल, ओमान की खाड़ी में एक ईरानी जहाज को अमेरिकी सेना द्वारा जब्त किए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका का कहना है कि जहाज उसकी नाकेबंदी तोड़ रहा था, जबकि ईरान ने इसे “समुद्री डकैती” बताया है। इस घटना ने दोनों देशों के बीच टकराव को और तेज कर दिया है।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद ईरान ने ड्रोन हमलों के जरिए प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने यह भी कहा है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह और ज्यादा उन्नत और घातक हथियारों का इस्तेमाल करेगा। सबसे बड़ी चिंता यह है कि युद्धविराम खत्म होने के करीब है। अगर समय सीमा के भीतर कोई समझौता नहीं हुआ, तो हालात सीधे बड़े युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं। इसका असर सिर्फ इन दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया खासकर तेल बाजार और खाड़ी क्षेत्र पर पड़ेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News