रूस के प्रेसिडैंट पुतिन को लेकर नई अफवाह​​​​​​​ !(Pics)

Sunday, Oct 02, 2016 - 12:55 PM (IST)

रूसः  रूस के प्रेसिडैंट व्लादिमीर पुतिन को लेकर आजकल नई अफवाह जोर पकड़ रही है कि उनकी सीक्रेट फैमिली भी है। पहले भी 33 साल की एक्स-जिमनास्ट एलीना काबाएवा से उनके अफेयर की बातें सामने आती रही हैं। हालांकि, पुतिन इससे इंकार करते हैं, लेकिन एलीना को मिली सिक्योरिटी से लगता है कि वे प्रेसिडैंट के बेहद करीब हैं।

वैडिंग रिंग मीडिया से छुपाने की कोशिश  
पिछले दिनों मॉस्को में हुए आइस स्केटिंग शो में एलीना नजर आईं। उनके साथ 2 लड़के भी थे। कहा जा रहा है कि ये लड़के एलीना के बेटे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी वैडिंग रिंग मीडिया से छुपाने की भी  कोशिश की। एलीना की प्राइवेट लाइफ के बारे में भी कोई ज्यादा नहीं जानता।वे मीडिया से इसके बारे में बात नहीं करतीं। पिछले साल मई में ये अफवाह भी उड़ी कि एलीना प्रेग्नेंट हैं। बेबी बम्प छुपाने के लिए उन्होंने ढीली लाल ड्रेस पहनी थी। हालांकि, उसी साल अक्टूबर एलीना पूरी तरह फिट थीं। 

सबसे पहले 2008 में हुआ था खुलासा 
पुतिन-एलीना अफेयर के बारे में सबसे पहले 2008 में मॉस्को के न्यूजपेपर में छपा था। 63 साल के पुतिन ने 2013 में वाइफ ल्यूडमिला से डिवोर्स ले लिया था और तब से लेकर आज तक वो अपनी प्राइवेट लाइफ पर बात नहीं करते।

Advertising