अमरीका पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से होगा बाहर!

Sunday, May 28, 2017 - 05:48 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के प्रमुख स्कॉट प्रुइट समेत अपने विश्वासपात्रों को बताया है कि उनकी योजना जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग होने की है। मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। 

इससे पहले ट्रंप ने कल एक ट्वीट करके कहा कि वह पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते के संबंध में जल्द ही एक बड़ा फैसला लेंगे। हालांकि व्हाइट हाऊस ने इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लेेकर ट्रंप विभिन्न ऊर्जा कंपनियों और बड़े कॉरपोरेट घरानों के प्रमुखों के साथ कई बैठकें करेंगे। इटली में आयोजित जी-7 शिखर बैठक के अंतिम दिन ट्रंप ने ट्वीट करके कहा था कि 2015 में हुए ऐतिहासिक पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लेेकर वह इस सप्ताह के अंत में अंतिम निर्णय लेंगे।   
 

Advertising